रायपुर| छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश श्रीनारायण सिंह को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी अधिकरण, बिलासपुर में अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सहकारी सोसाइटी अधिनियम के तहत की गई है। सिंह कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष की अवधि तक इस पद पर कार्यरत रहेंगे।
श्रीनारायण सिंह न्यायिक सेवा में लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं और उन्हें कानून एवं न्याय क्षेत्र का गहन अनुभव प्राप्त है। उनके नेतृत्व में सहकारी अधिकरण की कार्यप्रणाली में गति और पारदर्शिता आने की उम्मीद जताई जा रही है।
राज्य सरकार का यह निर्णय सहकारी क्षेत्र में न्यायिक व्यवस्था को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नियुक्ति आदेश राज्यपाल के नाम से एवं आदेशानुसार जारी किया गया है।

More Stories
लोक निर्माण विभाग राज्य का ‘ग्रोथ इंजन’, विभाग पर अधोसंरचना विकसित करने की अहम जिम्मेदारी: अरुण साव
श्रम मंत्री की बैठक में बड़ा फैसला: असंगठित श्रमिकों के लिए बनेंगी नई योजनाएं
प्राकृतिक धरोहर से राष्ट्रीय पहचान तक—छत्तीसगढ़ को पर्यटन मानचित्र पर नई ऊंचाई दिलाने की पहल