दिसंबर से महिलाओं को भुगतान किया जाय
रायपुर। महतारी वंदन योजना में भाजपा महिलाओं धोखा दे रही है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिये भाजपा सरकार ने महतारी वंदन में माताओं बहनों को 12000 रू. सालाना देने का निर्णय ले तो लिया है लेकिन अभी भी सरकार ने स्पष्ट नहीं किया है कि महिलाओं को भुगतान कब से किया जायेगा।
शुक्ला जी ने कहा कि भाजपा ने चुनाव प्रचार के दौरान 60 लाख महिलाओं से फार्म भरवा कर वादा किया था कि चुनाव के बाद तुरंत भुगतान किया जायेगा। सरकार बने दो महिने पूरा होने को है। अतः भाजपा अपने वायदे के अनुसार दिसंबर से ही माताओं को भुगतान करें।
भाजपा ने जिन 60 लाख महिलाओं से फार्म भरवाया था उन सभी को एकमुश्त तीन माह (दिसंबर, जनवरी, फरवरी) का भुगतान करें। चुनावी वायदे में भाजपा ने सभी विवाहिता महिलाओं को 12000 रू. देने का वायदा किया था। अतः अब भुगतान के समय किसी प्रकार की शर्ते नहीं लगाया जाना चाहिये।
प्रदेश की सभी विवाहिता महिलायें महतारी वंदन में रूपया पाने की हकदार है अतः भुगतान में आयु एवं अन्य शर्ते लगाकर सरकार महिलओं को उनके हक से वंचित करने का षड़यंत्र कर रही है। भाजपा का चरित्र रहा है चुनाव के समय जनता से वायदा करती है जब चुनाव जीतकर सरकार में आ जाती है तो वह बहाने और अड़ंगेबाजी कर वायदा पूरा नहीं करती है।

More Stories
स्मृति ईरानी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी कार्यालय आने से मना किया : कांग्रेस का दावा
दुर्ग में पुलिस ने गुप्त चेंबर वाले पिकअप से 4 करोड़ रुपये नकद बरामद किए
छत्तीसगढ़ पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा! हाई अलर्ट से बढ़ी सतर्कता