हजरत इब्राहिम की कुर्बानी की कथा को बताया श्रद्धा और विश्वास की मिसाल
ईद उल अजहा को आत्मचिंतन, आस्था और एकता का पर्व बताया
त्याग और जरूरतमंदों की सेवा के महत्व पर दिया बल
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी दी पर्व की शुभकामनाएं
नंदिनी अहिवारा। बकरीद के पावन पर्व पर प्रदेश भर में शुभकामनाओं और बधाई संदेशों का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में दुर्ग जिला भाजपा उपाध्यक्ष नटवरलाल ताम्रकार ने क्षेत्रवासियों को बकरीद की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
अपने संदेश में उन्होंने हजरत इब्राहिम की परीक्षा की कथा को याद करते हुए कहा कि “यह पर्व अल्लाह पर अटूट विश्वास और समर्पण का प्रतीक है। हजरत इब्राहिम ने अल्लाह के आदेश पर अपने पुत्र की कुर्बानी देने का संकल्प लिया था, किंतु अंतिम समय में अल्लाह ने उनके पुत्र के स्थान पर एक जानवर की कुर्बानी करने का आदेश दिया। यह घटना ईश्वर के प्रति श्रद्धा और समर्पण का अनुपम उदाहरण है।”
श्री ताम्रकार ने आगे कहा कि “ईद उल अजहा केवल कुर्बानी का पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मचिंतन, आस्था, एकता और इंसानियत की भावना को प्रोत्साहित करने का अवसर है। जो लोग हज यात्रा पर होते हैं, उनके लिए यह ईद उनके आध्यात्मिक सफर का शिखर बिंदु होती है। इस त्योहार में कुर्बानी का मुख्य उद्देश्य यही है कि हम अल्लाह की राह में त्याग करें और इसका लाभ जरूरतमंदों तक पहुँचाएं।”
इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी पर्व की बधाई दी। विधायक प्रतिनिधि सतीश साहू, अनुज साहू, मंडल अध्यक्ष राम जी निर्मलकर, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह, शिव शंकर कश्यप सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे और सभी ने सद्भावना, भाईचारे और मानवता के इस पर्व को एकजुटता के साथ मनाने का संदेश दिया।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान