सब्सिडी से सततता की ओर—सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार का आह्वान
पूंजीगत व्यय में वृद्धि को विकास दर बढ़ाने के लिए बताया जरूरी
वित्तीय प्रबंधन, संसाधनों के बेहतर उपयोग और रेवेन्यू कलेक्शन पर हुई गहन चर्चा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्रीगण व वरिष्ठ अधिकारियों ने सत्र में ली सक्रिय भागीदारी
रायपुर। आईआईएम रायपुर में आयोजित चिंतन शिविर 2.0 के पोस्ट लंच सत्र में आज आईआईएम अहमदाबाद के प्रोफेसर डॉ रविंद्र ढोलकिया ने ‘सब्सिडी से सततता : विकास के लिए सार्वजनिक वित्त पर पुनर्विचार’ विषय पर प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने वित्तीय प्रबंधन, संसाधनों के बेहतर उपयोग, संसाधन जुटाने के लिए आवश्यक कदम, रेवेन्यू कलेक्शन जैसे विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अच्छी विकास दर हासिल करने के लिए पूंजीगत व्यय बढ़ाना आवश्यक है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सहित सभी मंत्रीगण, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, सुशासन एवं अभिसरण विभाग के विशेष सचिव रजत बंसल, भारतीय प्रबंध संस्थान रायपुर के निदेशक राम काकाणी उपस्थित थे।

More Stories
प्रधानमंत्री मोदी का बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान
रोहित गुप्ता ने अपनाई सौर ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा संदेश