नेहरू पार्क, पुनाईचक में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने की माल्यार्पण
राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखा गया
राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति रहे उपस्थित
नेहरू जी के विचारों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को किया गया याद
जनता ने उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
पटना। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि के अवसर पर आज नेहरू पार्क, पुनाईचक, पटना में एक राजकीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में देश के इस महान नेता को राजकीय सम्मान के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंडित नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान शोक सलामी दी गई और सभी उपस्थित जनों ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें स्मरण किया।
इस कार्यक्रम में जल संसाधन एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव अरविंद कुमार, तथा बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के पूर्व सदस्य शिव शंकर निषाद सहित कई अन्य राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों ने भी भाग लिया।
नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर, उपस्थित सभी लोगों ने उनके द्वारा राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को नमन किया। इस अवसर पर लोगों ने पंडित नेहरू के विचारों और दृष्टिकोण को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प भी दोहराया।

More Stories
पश्चिम बंगाल में सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार हुआ
दिल्ली के ITO इलाके में स्थित स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में आग लग गई
तृणमूल कांग्रेस ने अपने दो विधायकों संदीपान साहा और ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी निष्कासित कर दिया