रायपुर/बीजापुर जिले के उसुर विकासखंड के करेगुट्टा पहाड़ी की तलहटी में स्थित गांव से उठी एक माँ की करुणा और कृतज्ञता—ग़लगम में आयोजित सुशासन तिहार में प्रधानमंत्री आवास की चाबी पाकर 62 वर्षीय शम्मी दुर्गम भावुक हो उठीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से चाबी लेते हुए उन्होंने स्नेहभरे हाथों से उनके गाल को छुआ, फिर अपने होंठों से उस हाथ को लगाया—जैसे कोई माँ अपने बेटे को आशीर्वाद दे रही हो। यह दृश्य केवल एक पक्का घर मिलने की ख़ुशी नहीं, बल्कि शासन पर एक माँ का वात्सल्यपूर्ण विश्वास था।

More Stories
कैलाश नगर में गांजा बेचते युवक गिरफ्तार, 1.953 किलो गांजा और ₹700 बरामद
विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में अब नहीं आएगी रुकावट, तेज होगी विकास की रफ्तार : सीएम साय
पक्के घरों से परिवारों को मिला खुशहाल जीवन का आधार