रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका से भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नत अधिकारियों ने आज राजभवन में सौजन्य भेंट की। इन अधिकारियों में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के उप-सचिव श्री अश्वनी देवांगन( वर्ष 2018 बैच), नगरीय प्रशासन व विकास विभाग की उप-सचिव डॉ. रेणुका श्रीवास्तव (वर्ष 2019 बैच) एवं कोरबा नगर निगम के आयुक्त श्री आशुतोष पांडेय (वर्ष 2019 बैच) शामिल थे। इन सभी अधिकारियों को राज्यपाल ने शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल की संयुक्त सचिव श्रीमती हिना अनिमेष नेताम (वर्ष 2016 बैच) भी उपस्थित थीं।

More Stories
तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन
श्रमवीरों के परिश्रम से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: CM साय
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश