रायपुर :राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज राजभवन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी एवं कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने राज्यपाल को बताया कि आईएमए द्वारा सिकलसेल के हाईरिस्क वाले मरीजों के चिन्हांकन, आदिवासी समुदाय में हृदय एवं लीवर से संबंधित बीमारियों पर शोध एवं उचित इलाज की योजना बनाई गई है। इसके लिए आईएमए आवश्यक चिकित्सा संसाधन की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा। राज्यपाल श्री डेका ने उनकी योजना की सराहना की और कहा कि वे इन कार्यों के लिए हर संभव मदद करेंगे। रायपुर में प्रस्तावित आईएमए टॉवर के भूमिपूजन कार्यक्रम में आईएमए के अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि के तौर पर राज्यपाल को आमंत्रित भी किया। इस अवसर पर आईएमए के पदाधिकारी डॉ. संजीव श्रीवास्तव, डॉ. सुरेंद्र शुक्ला व डॉ. केतन शाह भी उपस्थित थे।

More Stories
पद्मश्री डॉ. उषा बारले को मिलेगा ‘पं. सुंदरलाल शर्मा संस्कृति रत्न सम्मान’, 3 नवंबर को विश्वविद्यालय में होगा सम्मान समारोह
अमित शाह ने रायपुर में राज्योत्सव के समापन समारोह को किया संबोधित
मुख्यमंत्री साय की पहल पर बीएसपी आवासों के किराए में 75 प्रतिशत तक की कमी