June 28, 2025

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

छत्तीसगढ़: भारतीय मजदूर संघ का 8वां वार्षिक अधिवेशन 20-21 जनवरी को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

छत्तीसगढ़: भारतीय मजदूर संघ का 8वां वार्षिक अधिवेशन 20-21 जनवरी को, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि

दल्ली राजहरा में भारतीय मजदूर संघ का अधिवेशन, 400 प्रतिनिधि मंडल होंगे शामिल

       दल्ली राजहरा। भारतीय मजदूर संघ के छत्तीसगढ़ प्रदेश का 8वां वार्षिक अधिवेशन 20 और 21 जनवरी को ओपन एयर थिएटर दल्ली राजहरा में संपन्न होगा। जिला मंत्री मुस्ताक अहमद ने बताया कि अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ से संबंधित यूनियन, जिला भारतीय मजदूर संघ सहित वरिष्ठ पदाधिकारी, और कार्यकर्ता सहित लगभग 400 प्रतिनिधि मंडल शामिल होंगे।

       मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित होंगे। इस अवसर पर, विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए विधि कार्यक्रम का निर्णय लिया जाएगा और श्रमिकों की मांगों और समस्याओं पर प्रस्ताव रखा जाएगा। इसके साथ ही, महिला सत्र, रैली, और ज्ञापन का आयोजन भी किया जाएगा।

       अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री बी सुरेंद्र ना विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे और उनका मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इसके अलावा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील किरवाई, राष्ट्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र पांडे, राष्ट्रीय मंत्री राधेश्याम जयसवाल, संध्या मिश्रा, लक्ष्मण चंद्र उपस्थित रहेंगे और उनका भी मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

       अधिवेशन का आयोजन जिला भारतीय मजदूर संघ बालोद और खदान मजदूर संघ भिलाई की राजहरा माइंस शाखा और नंदिनी मीन शाखा द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। रैली में लगभग 1500 महिलाओं और पुरुषों की भागीदारी होगी और अधिवेशन के समापन के बाद आमसभा का आयोजन किया जाएगा।