नई दिल्ली, बीजेपी ने दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की घोषणा कर दी है। रेखा गुप्ता प्रदेश की अगली सीएम होंगी। ऐलान के बाद उन्होंने उपराज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा भी पेश कर दिया है। रेखा गुप्ता रामलीला मैदान में एक भव्य समारोह में गुरुवार को मुख्यमंत्री के पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। 26 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार बन रही है।
दिल्ली का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा, इसको लेकर लगातार अलग-अलग नामों पर चर्चा हो रही थी। लेकिन बीजेपी विधायक दल की बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगी। दिल्ली बीजेपी कार्यालय में 48 विधायकों ने विधानसभा में सदन की नेता को चुना, जो गुरुवार को मुख्यमंत्री बनेंगी।

More Stories
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान, 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात
अहम फैसलों की तैयारी! कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा