रायपुर :प्रयागराज कुंभ स्नान के लिए जा रहे कोरबा जिले के दर्री क्षेत्र के कलमीडुग्गु और प्रगतिनगर के 10 लोगों की एक भीषण सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। रविवार देर रात सभी मृतकों के पार्थिव शरीर को कोरबा लाया गया, जिसके बाद सोमवार सुबह वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शोक संतप्त परिवारों के निवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की और परिजनों को ढांढस बंधाया।
मंत्री श्री देवांगन ने अपने स्वेच्छानुदान मद से प्रत्येक मृतक के परिवार को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह एक हृदयविदारक घटना है और राज्य सरकार प्रभावित परिवारों की हरसंभव सहायता करेगी। मीडिया से चर्चा के दौरान मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि शोकाकुल परिवारों की मदद के लिए सभी जरूरी प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहयोग दिया जाए। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि जिला प्रशासन एवं सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है।

More Stories
ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर कोलकाता-2026 में ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान से बढ़ी प्रदेश की प्रतिष्ठा
छत्तीसगढ़ में चिकित्सा शिक्षा को नई उड़ान, 5 नए शासकीय मेडिकल कॉलेजों की सौगात
अहम फैसलों की तैयारी! कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में कई विषयों पर हुई चर्चा