रायपुर: छत्तीसगढ़ में हुए नगरीय निकाय चुनाव के नतीजे आज यानी 15 फरवरी को सुबह 9 बजे से आने शुरू हो जाएंगे. मतगणना प्रक्रिया में सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती होगी, जिसके बाद EVM के मतों की गिनती शुरू होगी। मतगणना प्रक्रिया तेजी से होने की उम्मीद है, और सुबह 11 बजे तक ज्यादातर निकायों के नतीजे घोषित होने शुरू हो जाएंगे।
इस बार कुल 173 निकायों के चुनाव नतीजे आने हैं, जिनमें 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतें शामिल हैं। रायपुर में बीजेपी ने बड़ी जीत हासिल की है। जहां से बीजेपी की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे को 1 लाख 30 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया है. सबसे दिलचस्प चुनाव ये रहा है कि मौजूदा पूर्व मेयर एजाज ढेबर चुनाव हार गए हैं।

More Stories
सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव में मुख्यमंत्री साय की बड़ी घोषणाएं, समाज को मिली विकास की सौगात
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में श्रद्धालुओं को मिल रहा अयोध्या दर्शन का अवसर
राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय