रायपुर: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री गौतम को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नागरिक सुरक्षा और पुलिस प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के समुचित उपयोग, जनसहभागिता और अनुशासित पुलिसिंग के माध्यम से प्रदेश में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ किए जाने पर बल दिया।

More Stories
‘सेंट्रल इंडिया कनेक्ट-2026’ में जुटे टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स और हॉस्पिटैलिटी विशेषज्ञ
महानदी तटीय क्षेत्रों में राहत-बचाव के लिए प्रशासन मुस्तैद
बृजमोहन अग्रवाल ने हरिद्वार में BHEL प्लांट का निरीक्षण किया