Delhi Building Collapse: दिल्ली के बुराड़ी इलाके में एक बहुमंजिला इमारत गिरने से चार लोगों का परिवार मलबे में फंस गया था. इस दौरान उन्होंने 30 घंटे तक केवल तीन टमाटर खाकर अपनी जान बचाई. राहत और बचाव कार्य के बाद पूरे परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला गया.
तीन टमाटरों के सहारे ज़िंदा रहा परिवार
आपको बता दें कि घटना उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी इलाके की है, जहां सोमवार शाम को चार मंजिला इमारत ढह गई. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 16 लोगों को बचाया गया. मलबे में फंसे राजेश (30), उनकी पत्नी गंगोत्री (26) और उनके बेटे प्रिंस (6) व रितिक (3) को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया. वहीं इस घटना को लेकर राजेश ने बताया, ”हम खाना बनाने की तैयारी कर रहे थे, तभी अचानक इमारत ढह गई. हमने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन मलबे में बुरी तरह फंस गए. हमें बचाने कोई नहीं आ रहा था, इसलिए हमने घर में बचे सिर्फ तीन टमाटर खाकर खुद को ज़िंदा रखा.”

More Stories
तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन
श्रमवीरों के परिश्रम से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: CM साय
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश