नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल द्वारा हरियाणा सरकार पर यमुना के पानी में जहर मिलाने के लगाए गए आरोपों पर भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच जुबानी हमले तेज हो गए हैं। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से माफी मांगने की मांग की है और कहा है कि अगर वह अपने बयान पर माफी नहीं मांगते हैं तो उनके खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। वहीं, चुनाव आयोग ने आप के आरोपों पर सैनी सरकार से रिपोर्ट मांगी है। सैनी सरकार आज दोपहर 12 बजे तक चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखेगी। केजरीवाल ने हरियाणा सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का आरोप लगाया था और इसे सामूहिक नरसंहार की साजिश बताया था। हालांकि, दिल्ली जल बोर्ड ने केजरीवाल के दावे को खारिज कर दिया है।

More Stories
अबूझमाड़ के ताहकाडोंड में पहली बार मोबाइल नेटवर्क शुरू हुआ
राष्ट्रभक्ति की गूंज को मिला नया सम्मान—‘वंदे मातरम्’ अब वैधानिक संरक्षण के दायरे में
छत्तीसगढ़ी सिनेमा में नए चेहरों की दस्तक, 8 मई को रिलीज़ होगी ‘Mola Love Hoge’