चेन्नई। इस्लामिक स्टेट मॉड्यूल के खिलाफ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने कार्रवाई की है। तमिलनाडु में ISIS से जुड़े 15 ठिकानों पर मंगलवार (28 जनवरी) को छापेमारी की गई। सीरकाजी और थिरुमुलैवासल में तलाशी ली गई।
यह जांच ISIS के उस मॉडल के खिलाफ हो रही है, जिसके जरिए युवाओं को कट्टरपंथ बनाया जा रहा है। केरल, तमिलनाडु के युवाओं को ISIS में भर्ती कराने की कोशिश हो रही है।
चेन्नई के कई इलाकों में छापेमारी जारी
चेन्नई के मायिलादुथुरई समेत कई इलाकों पर एनआईए की छापेमारी जारी है। अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। एजेंसी ने 25 जनवरी को दो संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। ये लोग प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से जुड़े थे।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन में लिया भाग
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन आकर्षण का केंद्र, बस्तर की संस्कृति और पर्यटन स्थलों की सराहना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर पटवारियों ने हड़ताल स्थगित की