भा.ज.पा. के भीतर जद्दोजहद के बाद श्रीमती वर्मा का चयन, कार्यकर्ताओं में उत्साह
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचानी जाती हैं श्रीमती मीना वर्मा, साक्षरता और कुष्ठ उन्मूलन में रही सक्रिय भूमिका
कुम्हारी। भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) ने कुम्हारी नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए श्रीमती मीना वर्मा को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। ओबीसी महिला के रूप में श्रीमती वर्मा पर पार्टी ने भरोसा जताया है। कुम्हारी बस्ती में लगभग आधी आबादी मतदाता होने के कारण भाजपा का यह निर्णय स्वागत योग्य माना जा रहा है।
भा.ज.पा. में जद्दोजहद के बाद श्रीमती वर्मा का चयन:
इस चुनाव में भाजपा के भीतर कई दावेदार थे, लेकिन पार्टी ने अंततः श्रीमती मीना वर्मा के नाम पर मुहर लगाई। उनके नाम पर निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।
सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में पहचान:
श्रीमती वर्मा केंद्रीय कनिष्ठ छ ग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज की उपाध्यक्ष हैं और सामाजिक मुद्दों जैसे साक्षरता, कुष्ठ उन्मूलन और पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। उन्हें इन कार्यों के लिए कई बार सम्मानित भी किया गया है।
भा.ज.पा. कार्यकर्ताओं का उत्साह:
श्रीमती मीना वर्मा को प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। उनके राजनीतिक अनुभव के कारण यह माना जा रहा है कि उनकी जीत सुनिश्चित है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना कर भजन-कीर्तन में लिया भाग
अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन आकर्षण का केंद्र, बस्तर की संस्कृति और पर्यटन स्थलों की सराहना
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर पटवारियों ने हड़ताल स्थगित की