कर्नाटक की राजनीति में इन दिनों कई तरह की अटकलें चल रही हैं। चर्चा थी कि राज्य की कांग्रेस सरकार में बड़ा बदलाव हो सकता है। सिद्धारमैया सत्ता का शीर्ष पद छोड़ सकते हैं। उनकी जगह किसी और को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। इस बीच कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने सोमवार को एक बयान में कहा कि उनका अपनी पार्टी में किसी से कोई मतभेद नहीं है। उन्होंने मीडिया से अपील की कि उन्हें किसी विवाद में न घसीटा जाए।

More Stories
रहस्यमयी मौत से इलाके में चर्चा, पहचान के इंतजार में शव मरचुरी में सुरक्षित
छत्तीसगढ़ राज्य FCI परामर्शदात्री समिति के सदस्यों की नियुक्ति हुई
अहिवारा में विकास को मिली रफ्तार, PIC बैठक में 45 प्रस्तावों को मंजूरी