नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर बधाई दी। इस मौके पर पीएम मोदी ने देश के विकास में मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा के लोगों के योगदान की सराहना की। आपको बता दें कि मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा आज अपना स्थापना दिवस मना रहे हैं। इन तीनों राज्यों को 21 जनवरी 1972 को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। तीनों ही राज्य देश के पूर्वोत्तर में स्थित हैं और अपनी जीवंत संस्कृति, प्रेरक इतिहास के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाने जाते हैं।

More Stories
नवजात तस्करी और महिलाओं की गुमशुदगी पर कांग्रेस ने सरकार से उठाए सवाल
चिल्फी बॉर्डर पर कार्रवाई, बिहार से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा गया
बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा और नवाचार को मिला मंच, राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन