
नंदिनी, अहिवारा। नगर पालिका चुनावी समर में अहिवारा कांग्रेस सेवा दल ब्लॉक अध्यक्ष रामपाल नाविक ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से शिष्टाचार के रूप में भेंट की और अपने विचारधारा से उनको अवगत कराया एवं नगर पालिका गरिमामयी अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी प्रस्तुत की अहिवारा साहू मंगल भवन में कांग्रेस कमेटी की अहम बैठक रखी गई थी जिसमें चरौदा के महापौर निर्मल कोसरे एवं पर्वेक्षक के रूप में भुवनेश्वर बघेल उपस्थित हुए थे। उनके समक्ष भी रामपाल नाविक ने अपनी दावेदारी ठोंकी रामपाल नाविक सेवादल सैनिक एवं सेवाभावी व्यवहार और कुशल कार्यशैली के कारण अपने क्षेत्र में काफी प्रभावशील है सेवा दल के कर्मठ कार्यकर्ता और साफ सूथरी छवि होने के कारण जनता का जनादेश उनके साथ है, उन्होंने महिलाओं का प्रबल संगठन जिसमें रामपाल नाविक ने 5000 महिलाओं का सेवा दल संगठन मजबूती के साथ प्रबल संगठन बनाया है। यह प्रबल महिला संगठन कांग्रेस सेवा दल के रूप में कार्य कर रहा है रामपाल नाविक ने कहा है कि उनके साथ जनता का जनादेश सर्वोपरि है सेवादल के कार्यकर्ता सैनिक के रूप में कांग्रेस पार्टी को मजबूती के शिखर तक ले जाने का काम करती है हम अहिवारा नगर पालिका परिषद को भ्रष्टाचार मुक्त नगर पालिका बनाएंगे सेवादल हमेशा कांग्रेस के साथ अच्छी विचारधारा हर गरीब को हर पल सेवा भावना और मदद से सहयोग करता है। जनता का जनादेश उनके साथ है।
More Stories
परंपरागत श्रद्धा-भक्ति और उल्लास के वातावरण में निकाली गई भव्य रथयात्रा
रथयात्रा महोत्सव में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका
छत्तीसगढ़ में रेल क्रांति : 47 हजार करोड़ रूपए की रेल विकास परियोजनाएं प्रगति पर