रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज मंत्रालय महानदी भवन में अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की रेडियो वार्ता “मन की बात” सुनी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम में हर बार कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। यह कार्यक्रम वास्तव में देशवासियों की उपलब्धियों, मानवता की सेवा के कार्यों और नवाचार की जानकारियों का अनूठा संगम है, जहां प्रधानमंत्री जी की ज्ञान, विज्ञान की बातें, स्वस्फूर्त रूप से देशवासियों के देश के लिए समर्पित होकर किए जा रहे कार्यों और नई नई जानकारियां सुनने वालों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है।

More Stories
नवजात तस्करी और महिलाओं की गुमशुदगी पर कांग्रेस ने सरकार से उठाए सवाल
चिल्फी बॉर्डर पर कार्रवाई, बिहार से लाया जा रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा गया
बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा और नवाचार को मिला मंच, राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन