दुर्ग। नव पदस्थ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने गुरूवार की संध्या पदभार ग्रहण कर लिया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा 2014 बैच के अधिकारी सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी इससे पूर्व जांजगीर-चांपा जिले में कलेक्टर के पद पर पदस्थ थे। दुर्ग जिले के निवर्तमान कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा (आईएएस) ने कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी को कार्यभार सौंप कर उन्हें नवीन दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ सभी अपर कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

More Stories
भिलाई में नशीली कफ सिरप बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार, 20 शीशियां जब्त
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ के कोसा वस्त्र, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने
बस्तर के बच्चों के लिए खुलेंगे तरक्की के नए रास्ते, शिक्षा से मिलेगा आगे बढ़ने का मौका : टंकराम वर्मा