रायपुर। आज राजभवन में छत्तीसगढ़ राजपत्रित अधिकारी संघ और विभागाध्यक्ष शासकीय कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन से मिलकर संघ द्वारा प्रकाशित कैलेंडर प्रदान किया और नववर्ष की शुभकामनाएं दी। प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारी हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर राज्यपाल को अवगत कराया। राज्यपाल ने भी नववर्ष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री कमल वर्मा सहित श्री अविनाश तिवारी, श्री संतोष वर्मा, श्री जय साहू, श्री अभिषेक शर्मा उपस्थित थे।

More Stories
वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पंचपारा में विद्यार्थियों की प्रतिभा सराही
सम्मान और अपनत्व से सजा समारोह, 500 बुजुर्गों को शॉल-श्रीफल भेंट
पुसौर में विशाल नेत्र जांच शिविर, 3493 लोगों की जांच