रायपुर, / केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने अपने एक दिवसीय रायपुर प्रवास के दौरान पूर्व राज्यसभा सदस्य स्वर्गीय गोपाल व्यास के निवास पर परिवार के सदस्यों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उनके साथ थे।
केन्द्रीय मंत्री श्री नड्डा ने श्री व्यास के योगदान को स्मरण किया और उनके सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका जीवन समाज और देश सेवा के लिए समर्पित था। उनकी स्मृति हमेशा समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बनी रहेगी। ज्ञात हो कि हाल ही में स्वर्गीय श्री गोपाल व्यास का निधन हो गया था।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान