रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय, महानदी भवन में छत्तीसगढ़ राज्य कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। इस बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न महत्वपूर्ण फैसलों पर चर्चा की जाएगी। कैबिनेट की बैठक में मंत्रीगण और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद हैं, जो राज्य के विकास कार्यों और नीतिगत निर्णयों पर विचार करेंगे। मुख्यमंत्री श्री साय ने बैठक के दौरान सभी विभागों के प्रगति रिपोर्ट पर भी चर्चा करने का संकेत दिया है। यह बैठक राज्य सरकार की योजनाओं और परियोजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णयों की दिशा तय कर सकती है।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान