मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बस संगवारी एप लॉन्च किया है। इस एप के माध्यम से बस यात्रियों को सभी [प्रकार की जानकारी घर बैठे मिलेगी। इस एप से बस की समय सारणी और बस रूट की जानकारी मिलेगी। एप में पांच हजार से अधिक बसों की जानकारी मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि बस संगवारी एप बस यात्रियों, विशेष रूप से दूरस्थ अंचलों के यात्रियों के लिए काफी सुविधाजनक होगा। निकट भविष्य में इस एप के माध्यम से अंतर्राज्यीय बसों के परिवहन और बसों के रियल टाइम ट्रेकिंग की सुविधा भी उपलब्ध होगी। अभी यात्रियों को बस की टाइमिंग पता करने के लिए बस स्टैण्ड या बस स्टॉप पर जाना पड़ता है। लोगों की इस परेशानी का समाधान इस एप के जरिए मिल सकेगा।

More Stories
बगिया बैराज सिंचाई परियोजना से जशपुर के 13 गांवों में आएगी खुशहाली, 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ
12 नवंबर को रायपुर में छत्तीसगढ़ के निर्यातकों के लिए FTA कार्यशाला
बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाकर पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जीत की बात कही