सरकार की ओर से महिलाओं के कल्याण के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। सरकार की ओर से उज्जवला योजना, पीएम आवास योजना जैसी कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। अब सरकार एक नई योजना की शुुरुआत करने जा रही है, जिसके तहत उसे 7000 रुपए महीना मिलेगा।
खबरों के अनुसार, सरकार अब बीमा सखी योजना शुरू करने जा रही है। अभी हरियाणा की महिलाओं और युवतियों के लिए ये योजना शुरू की जा रही है। पीएम मोदी हरियाणा के पानीपत से 9 दिसंबर इस योजना को शुरू करेंगे। बाद में इस योजना को देश के अन्य राज्यों में चलाया जा सकता है।
इस योजना का लाभ 18 से 50 वर्ष की महिलाएं उठा सकेंगी। महिलाएं 10वीं पास होना चाहिए। इस योजना के तहत महिलाओं को बीमा एजेंट के तौर पर काम करना होगा। इस योजना के तहत पहले साल में हर महीने 7000 रुपए, दूसरे साल से 6000 रुपए और तीसरे साल से 5000 रुपए दिए जाएंगे।

More Stories
मुस्कान लौटी, बदली जिंदगी—22 वर्षीय युवती ने जन्मजात होंठ की विकृति पर पाई जीत
छत्तीसगढ़ में AI तकनीक से होगा पीएमजीएसवाई सड़कों का निरीक्षण: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा का बड़ा फैसला
ट्रैवल एंड ट्रेड फेयर कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का दमदार प्रदर्शन, वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर मजबूत हुई पहचान