रायपुर : रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ के युवाओं से विकसित भारत चैलेंज में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह युवाओं के लिए अवसर है कि वे अपने विचारों को विश्व के बदलावकर्ताओं के सामने प्रस्तुत कर और भारत के विकास यात्रा में सार्थक योगदान देन सकते है।
उल्लेखीय है कि विकसित भारत चौलेंज प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल पर केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल मंत्रालय के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। इसका उद्देश्य युवाओं को अपनी रचनात्मकता और नवाचार के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देना है। यह बहु-चरणीय राष्ट्रीय प्रतियोगिता युवाओं को अपने विचार और दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का एक अनूठा मंच प्रदान करती है।
इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री अर्पित तिवारी भी उपस्थित थे।

More Stories
बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाकर पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जीत की बात कही
प्रधानमंत्री मोदी का बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान