टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले 1 साल से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन सके हैं. वनडे वर्ल्ड कप 2023 के दौरान उन्हें चोट लगी थी. टखने की चोट के कारण शमी ने फरवरी 2024 में सर्जरी कराई थी. ऐसे में उन्होंने हाल ही में रणजी ट्रॉफी से मैदान पर वापसी की थी और अब वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024 में खेल रहे हैं. इस टूर्नामेंट के बीच शमी के फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आई है. शमी बंगाल और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दर्द से कराहते हुए दिखाई दिए. जिसके बाद मेडिकल टीम को बीच मैदान उनकी जांच करनी पड़ी.

More Stories
बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाकर पीएम मोदी ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में जीत की बात कही
प्रधानमंत्री मोदी का बस्तर में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया भव्य स्वागत
स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान