रायपुर। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि मोदी की गारंटी के नाम से भाजपा ने महिलाओं से फार्म भरवा कर 1000 रू. महीना देने का वादा किया था और उनके वोट हासिल कर सत्ता प्राप्त किये हैं। अब भाजपा की सरकार मोदी की गारंटी को पूरा करने में पीछे हट रही है। महतारी वंदन योजना के झांसे में आकर प्रदेश के 60 लाख से अधिक महिलाओं ने फॉर्म में अपने मोबाइल नंबर, बैंक खातो का विवरण और अपनी निजी जानकारियां भी दिए थे, अब वो 1000 रू. महीना मिलने का इंतजार कर रहे हैं? घर-घर जाकर महिलाओं से फॉर्म भरवाने वाले भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अब मुंह छुपा रहे हैं।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने चुनाव के दौरान बड़े-बड़े वादे किए और उन वादों को पूरा करने में भाजपा की सरकार का पसीना छूट रहा है। किसानों को धान की कीमत 3100 रुपए क्विंटल नहीं मिल रहा है महिलाओं को 1000 रू. महीना नहीं मिल रहा है 500 में सिलेंडर नहीं मिल रहा है और भाजपा नेता इन सवालों के जवाब देने से भाग रहे हैं। चुनाव जीतने के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता अपने मूल चरित्र “वादाखिलाफी” पर उतर आये है।

More Stories
तीजहरिन उत्सव 2026 में तीन दिवसीय तीज समारोह का आयोजन
श्रमवीरों के परिश्रम से हो रहा समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण: CM साय
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस एक्ट-2026 के लिए चरणबद्ध कार्ययोजना बनाने के निर्देश