रायपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने ड्रायफ्रूट माला, साफा, और गजमाला पहनाकर बधाई दी। समारोह में राजनीतिक और सामाजिक नेताओं की भी उपस्थिति रही
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को मिलर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने एक शानदार समारोह में ड्रायफ्रूट की माला, साफा, और गजमाला पहनाकर अभिनंदन किया। इस खास मौके पर छत्तीसगढ़ प्रदेश राईस मिलर्स एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री का स्वागत और बधाई दी, उन्हें मुख्यमंत्री बनने पर शुभकामनाएं भी दी।
इस अभिनंदन समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, खाद्य मंत्री श्री दयालदास बघेल, सांसद श्री सुनील सोनी, और विधायक श्री संपत अग्रवाल भी मौजूद थे। यह आयोजन राजधानी रायपुर के वीआईपी रोड स्थित एक निजी होटल में हुआ था।

More Stories
MCB बस हादसा: छह लोगों की मौत, करीब 40 घायल; मुख्यमंत्री ने की आर्थिक सहायता की घोषणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी की पहल से परसा में बनेंगे नए स्कूल भवन
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों से जशपुर में आकार ले रही 3147 करोड़ रुपये की भारतमाला परियोजना