रायपुर :मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज उनके निवास कार्यालय में नवनिर्वाचित विधायक श्री सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात की। विधायक श्री सोनी विगत दिनों हुए उप चुनाव में दक्षिण विधानसभा क्षेत्र रायपुर से निर्वाचित हुए हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री सोनी को मिले उनके नए दायित्व के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र पूर्व सांसद श्री सुनील सोनी के संसदीय क्षेत्र का हिस्सा रहा है और मैं आशा करता हूं कि उन्हें मिले इस नए दायित्व तथा उनके अनुभव के लाभ से रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयां मिलेगी।

More Stories
पीएम सूर्य घर योजना से ओंकार साहू का बिजली बिल शून्य, मुख्यमंत्री ने भेजा ‘विष्णु का पाती’
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई चिंता, डॉक्टरों और फैकल्टी की कमी का आरोप
कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री साय का जताया आभार