साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे चल रही है। सीरीज का आखिरी मैच जीतते ही भारतीय टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। दूसरी ओर 4 मैचों की सीरीज को साउथ अफ्रीका 2-2 की बराबरी पर खत्म करना चाहेगी।
चौथा टी20 मुकाबला 15 नवंबर को वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। इस मैच के लिए सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 में बड़ा बदलाव कर सकते हैं। अब तक खेले गए सीरीज के 3 मुकाबलों में फेल रहे फिनिशर रिंकू सिंह का पत्ता कट सकता है।
संजू-अभिषेक करेंगे ओपनिंग
पारी की शुरुआत एक बार फिर संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा कर सकते हैं। संजू ने पहले टी20 में शतक लगाया था, लेकिन इसके बाद अगले 2 मैच में वह खाता नहीं खोल पाए। दूसरी ओर अभिषेक शर्मा पहले 2 टी20 में फेल रहे।
हालांकि, तीसरे मैच में उन्होंने अर्धशतक लगाया। पिछले मैच में 3 नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तिलक वर्मा ने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया। ऐसे में आखिरी टी20 में भी उन्हें 3 नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘इनोवेशन महाकुंभ 1.0’ के पोस्टर का विमोचन किया
भक्ति की विरासत, विकास की राह – ननिहाल की धरती को मिलेगा नया स्वरूप
छोटे गांव से बड़े सपने – धमधा का बेटा पहुंचा सैनिक स्कूल अंबिकापुर