रायपुर :मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिले के चंद्रपुर में विराजित माँ चन्द्रहासिनी मंदिर में देवी माँ के दर्शन के लिए पहुंचे। मुख्यमंत्री श्री साय ने मंदिर में माँ चन्द्रहासिनी के दर्शन कर विधिविधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि और खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर जांजगीर-चांपा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जिला पंचायत सदस्य श्री टिकेश्वर गबेल, कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो, पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा सहित अन्य विभिन्न क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

More Stories
छत्तीसगढ़ की स्वास्थ्य व्यवस्था पर कांग्रेस ने जताई चिंता, डॉक्टरों और फैकल्टी की कमी का आरोप
कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मंजूरी पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने मुख्यमंत्री साय का जताया आभार
’कृषक उन्नति योजना खरीफ-2026- अनुदान वितरण प्रक्रिया होगी पूरी तरह पारदर्शी और सरल- मुख्य सचिव विकासशील’