नई दिल्ली । भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान लगाया है कि 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ेगी और 21 नवंबर से घना कोहरा छा सकता है। इस चेतावनी के बाद भारतीय रेलवे ने सर्दियों के दौरान उत्तराखंड की कई प्रमुख ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। रेलवे के इस फैसले का कारण सर्दियों में बढ़ने वाले कोहरे की वजह से कम विजिबिलिटी और संभावित दुर्घटना का जोखिम है। कुछ महत्वपूर्ण ट्रेनों, जैसे हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस (12327/28) और वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस (15119/20) को 3 दिसंबर से 1 मार्च 2025 तक रद्द कर दिया जाएगा।

More Stories
गांधी मेमोरियल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं आर्ट्स-स्किल एक्सपो का आयोजन
मुख्यमंत्री साय ने जशपुर में रेडक्रॉस की चार मोबाइल मेडिकल यूनिट का किया शुभारंभ
कार्यालय से फील्ड तक दिखे सक्रियता – अरुण साव