रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने कहा कि पुलिस को आमजनता से मानवीय दृष्टिकोण को ध्यान में रखते हुए संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करना चाहिए। पुलिस की छवि, थाने में शिकायत लेकर आने वाले नागरिकों से किए गए व्यवहार से बनती है। पुलिस अधिकारियों को थाने में आए पीड़ित व्यक्तियों की सहायता के लिए तत्पर होना चाहिए। यह उद्गार राज्यपाल श्री डेका ने आज राजभवन में भेंट करने आए भारतीय पुलिस सेवा के परिवीक्षाक्षीन अधिकारियों (आर. आर. 76 बैच) के समक्ष व्यक्त किए। भेंट के दौरान नेताजी सुभाषचंद्र बोस, राज्य पुलिस अकादमी, चंद्रखुरी रायपुर के निदेशक श्री रतन लाल डांगी भी उपस्थित थे।
परिवीक्षाक्षीन अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में फील्ड प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस अवसर पर श्री पवन शुक्ला, श्री अभिषेक चतुर्वेदी, श्री धोत्रे सुमीत कुमार दत्तहरिराव, श्री गगन कुमार, श्री हर्षित मेहर, मयंक मिश्रा, श्री राहुल बंसल उपस्थित थे।

More Stories
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
सड़क सुरक्षा को लेकर मंथन, राज्य स्तरीय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
तोखन साहू ने विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए