रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल के मंत्रियों के विभागों की घोषणा में हो रही देरी पर तंज कसते हुये कहा कि मलाईदार विभागों के लिये जूतम पैजार की नौबत आ गई है इसीलिये विभागों का बंटवारा नहीं हो पा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि नीचे से लेकर ऊपर तक मलाईदार विभागों के लिये एप्रोच लगाया जा रहा है, बोलियां लगाई जा रही है, इसी कारण मंत्रिमंडल के बंटवारे में दिक्कत हो रही है, अब तो ये भी तय किया गया है संगठन के एक लोग को भी मंत्री के साथ रखा जायेगा। मंत्री लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनी हुई जनता के प्रतिनिधि होते है। संगठन के आदमी का मंत्री के साथ लगाना सीधे-सीधे संविधानेत्तर व्यवस्था है।
नये साल से 5 साल तक राशन मुक्त की घोषणा पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि पहले से चली आ रही है राशन मुफ्त योजना, प्रदेश में कांग्रेस सरकार मुफ्त राशन देने का काम कर रही थी। भाजपा कांग्रेस सरकार की योजना को बढ़ा रही है आगे केन्द्र सरकार के मुफ्त राशन के अतरिक्त कांग्रेस सरकार 5 किलो राशन देती थी। भाजपा सरकार 5 किलो चावल का नुकसान कर रही है। अब सीएम बताये केन्द्र सरकार से अतिरिक्त राशन 5 किलो देगी की नहीं।

More Stories
सातवीं वाहिनी भिलाई में SDRF ने आयोजित की आपदा प्रबंधन मॉक ड्रिल, 150 जवानों ने लिया प्रशिक्षण
सरहुल-करमा की थाप पर झूम उठा ‘लोकरंग पर्व’, लोकसंस्कृति के रंगों से सजा समापन
बायोगैस प्लांट के विरोध में सैकड़ों ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे, निर्माण रोकने की मांग