रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज हेलीकॉप्टर से बिलासपुर पहुंचे। पंडित सुंदरलाल शर्मा विश्वविद्यालय हेलीपैड कोनी में उनका आत्मीय स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव भी उनके साथ बिलासपुर पहुंचे। विधायक श्री धरमलाल कौशिक,विधायक श्री सुशांत शुक्ला, विधायक बिलासपुर श्री अमर अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण चौहान,आईजी श्री संजीव शुक्ला,कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह सहित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गुलदस्ता भेंट कर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री श्री साय कोनी में सिम्स के 200 बिस्तर क्षमता के मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली इसका लोकार्पण करेंगे।

More Stories
स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास – मुख्य राष्ट्रीय आयुक्त भारत स्काउट्स एवं गाइड्स डॉ. के. के. खंडेलवाल
बस्तर के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ की कार्ययोजना तैयार
सोनिया गांधी ने मोदी के साथ औपचारिक संबंधों का किया उल्लेख