रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका आज पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के राजीव स्मृति वन स्थित शहीद वाटिका पहुंचे। उन्होंने यहां अमर जवान स्तंभ में शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उपस्थित मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने भी शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीदों के नामों की पट्टिका पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
युवाओं की ऊर्जा और रचनात्मकता से बनेगा विकसित भारत और छत्तीसगढ़ : मुख्यमंत्री साय
सड़क सुरक्षा को लेकर मंथन, राज्य स्तरीय समिति की बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा
तोखन साहू ने विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए