दुर्ग। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 18 अक्टूबर को दुर्ग जिले के भिलाई नगर के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन में शिरकत करेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय 18 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 1.40 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 1.55 बजे थाना ग्राउण्ड परिसर हेलीपेड भिलाई-3 पहुंचेंगे और कार द्वारा अग्रसेन भवन खुर्सीपार के लिए प्रस्थान करेंगे। वे यहां पर अपरान्ह 2 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक क्षेत्रीय उद्यमी सम्मेलन 2024 कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम पश्चात् मुख्यमंत्री श्री साय कार द्वारा थाना ग्राउण्ड हेलीपेड के लिए प्रस्थान कर अपरान्ह 3.05 बजे हेलीकाप्टर द्वारा रायपुर प्रस्थित होंगे।

More Stories
बस्तर के बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ की कार्ययोजना तैयार
सोनिया गांधी ने मोदी के साथ औपचारिक संबंधों का किया उल्लेख
मशरूम उत्पादन से आत्मनिर्भर बनीं बस्तर की कौशल्या सेठिया