June 27, 2025

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

केशकाल में संपन्न हुआ एतिहासिक मानस दर्शन जीवन अर्पण सम्मान समारोह

केशकाल में संपन्न हुआ एतिहासिक मानस दर्शन जीवन अर्पण सम्मान समारोह

आदिवासी बाहुल्य केशकाल में आध्यात्म साहित्य एवम समाज सेवा में जुड़े लोगो को मिला अलंकरण

अंतराष्ट्रीय कथावाचक पूज्य संत सियाराम शरण जी के करकमलो से हुवा सम्मान

छ ग के मनोहर वादी केशकाल में हुवा आयोजन

प्रदेश भर के 17 जिले प्रचलित मानस मंडली ने दिया सांगीतिक प्रस्तुति

       केशकाल, छत्तीसगढ़। प्रभु राम का नैनीहाल हमारा छ ग जहा की संस्कृति एवम विरासत प्रभु के जीवन लीलाओं पर केंद्रित है जिसके उत्थान हेतु छ ग शासन भी समय समय पर मानस मंडलियों को प्रोत्साहित कर रही है एवम राज्य स्तर में श्री राम चरितमानस का ऐसा पटल जो समूचे भारत वर्ष में मानस दर्शन जीवन अर्पण के नाम से विख्यात है जिनके संस्थापक दीपक गुहा है जिन्होंने धार्मिक संस्कृति उत्थान जन जागरण के क्षेत्र में अनेक अभूत पूर्व कार्य किए है एवम अपने परिकल्पना के आगे सभी को चौकाया है पुनः मानस दर्शन जीवन अर्पण का पितृ देवो भव पर आधारित वृहद कार्यक्रम केशकाल में आयोजित किया श्रद्धा पर्व के रूप में भारत के मानस पितरो को समर्पित उक्त कार्यक्रम में छ ग के विभिन्न जिलों के नामचीन प्रतिनिधि मानस मंडलियों की प्रस्तुति हुई जिसे पुरस्कृत किया गया वही श्री धाम अयोध्या गोलाघाट से पधारे पूज्य संत सिया राम शरण जी के पावन करकमलो से शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कृति,कला, साहित्य, सामाजिक, जनकल्याण आदि के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले मानस विभूतियों को अलंकृत किया जाएगा, जिसमे सद्गुरु स्वामी श्री राजेश्वरानंद सरस्वती जी शिष्य सेवा सम्मान।

डॉ रोशन उपाध्याय जी सीनियर सर्जन व चिकित्सक
उपाध्याय नर्सिंग होम धमतरी
सद्गुरु स्वामी श्रीरामकिंकर उपाध्याय जी शिष्य सेवा सम्मान
श्री चैतराम साहू जी बड़े गुरुजी मानस मंजरी लेखक छावनी दुर्ग
सद्गुरु स्वामी श्री आत्माराम कुम्भज जी शिष्य सेवा सम्मान
श्री पुरुषोत्तम राजपूत जी बालोद जी समाजसेवी, महासचिव तुलसी मानस प्रति छग
स्व मानस पितामह श्री प्रेमचंद जैस स्मृति सम्मान
श्री गजानन निषाद जी समाजसेवी बिलासपुर
स्व पं श्री जगदीश शर्मा जी स्मृति सम्मान श्री रेखराम साहू जी पिपरौद सेवानिवृत्त शिक्षक, संरक्षक माँ कौशिल्या मानस संघ रायपुर स्व श्री मेहत्तर राम यादव जी स्मृति सम्मान
श्री कामता प्रसाद सिन्हा (शिक्षक)भरदाकला, बोरसी दुर्ग
स्व श्री सुंदरलाल यादव अनुरागी जी संचालक व मानस पुरोधा स्मृति सम्मान श्री योगेश्वर साहू सर जी, कंडेल सेवानिवृत्त व्याख्याता व संचालक स्व श्री शशिकांत अवस्थी जी मानस पुरोधा स्मृति सम्मान श्री कुलबीर छाबड़ा जी संरक्षक राजनांदगांव मानस ध्वनि सम्मान
अंशु साउंड, श्री गजेंद्र वर्मा जी लोलेसरा,
दिलीप साउंड फरसगांव, श्री लक्ष्मण निषाद जी मानस दर्शन समर्पण सम्मान
श्री गुप्तेश्वर बघेल जी, मानस दर्शन जीवन अर्पण जिला संयोजक कोंडागांव श्री बिहारीलाल यादव जी पिपरभट्ठा बेमेतरा मानस दर्शन श्रेष्ठतम चिंतन लेखक सम्मान
मेरा मुझमे कुछ नही परिकल्पना पुरस्कृत श्री ठोकेलाल देवांगन जी मानस रत्न कुसमी बेमेतरा
मानस दर्शन कोकिल सम्मान
तेरा तुझको सौपता परिकल्पना पुरस्कृत
श्रीमती विनीता धीवर जी रिसाली
मानस दर्शन सजग प्रहरी सम्मान
श्री विष्णु साहू जी पिपरभट्ठा
मानस दर्शन कला रत्न सम्मान
श्री फ़न्नु बैरागी जी कबीरधाम

मानस दर्शन गौरव सम्मान श्री नंदकुमार साहू जी खैरझिटी महासमुंद श्री राजहंस भरद्वाज जी अम्बागढ़ चौकी राजनांदगांव
मानस दर्शन संदेश प्रसारक सम्मान सुश्री ऋतु नामदेव जी पत्रकार आज की आवाज MP CG रायपुर मानस दर्शन श्रेष्ठ संचालक सम्मान श्री सीताराम श्याम जी कवि व वरिष्ठ साहित्यकार पैरी बालोद मानस दर्शन युवा शक्ति सम्मान चि मोहनीश साहू मुसरा राजनांदगांव
सुश्री रवीना रावटे कुन्दरूपारा बालोद सुश्री रेणुका साहू रंजीतपुर कबीरधाम को, स्व पं श्री कुलेश्वर वैष्णव जी भेलवाकुदा सर्वश्रेष्ठ व्याख्याकार सम्मान 2024 मानस मंथन 4.0 सर्वश्रेष्ठ व्याख्यान के पुरस्कार विजेता टीम को प्रदान किया गया मानस पितर महोत्सव शिल्प कला सम्मान राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक साहित्यकार डा मुन्ना लाल देवदास जी को प्रदान किया।

       कार्यक्रम में छ ग की विभिन्न मानस संगठनों सहित 22 जिलो से जिला संयोजक मातृ शक्ति संयोजक मंडल की उपस्थिति में लगभग लाखो की संख्या में राम भक्तो की भीड़ उमड़ी जिसमे उत्साह देखने लायक था कार्यक्रम का संचालन आत्म राम साहू जी ने किया अंत आभार प्रदर्शन गुप्तेश्वर बघेल अध्यक्ष आयोजक समिति ने किया यह जानकारी देवलाल सिन्हा संयोजक के माध्यम से प्राप्त हुवा।