March 21, 2026

CHHATTISGARH TIME

ज़रा हटकर, एक नई दृष्टिकोण से देश और दुनिया की सबसे स्वच्छ खबरें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’

कलेक्टर ने की 30 कृषकों को पॉलिसी वितरण

       दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज कलेक्टोरेट सभा कक्ष में  जिले के 30 कृषकों को प्रतीकात्मक रूप से फसल बीमा पॉलिसी ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ का वितरण कर पालिसी वितरण का शुभारंभ किया। इसी कड़ी में मंगलवार 01 अक्टूबर को विकासखण्ड स्तर पर भी बीमित कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी वितरण किया गया। अभियान में सफल संचालन हेतु ग्राम पंचायत स्तर पर भी सतत् रूप से फसल बीमा पॉलिसी वितरण किया जाएगा।

       उल्लेखनीय है कि फसलों को प्रतिकुल मौसम सूखा, बाढ़, कीटव्याधी, ओलावृष्टी आदि प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान की भरपाई एवं कृषकों को राहत दिलाने हेतु प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू है। खरीफ वर्ष 2024 में फसल बीमा आवरण में सम्मिलित समस्त कृषकों को फसल बीमा पॉलिसी उपलब्ध कराने हेतु ‘‘मेरी पॉलिसी मेरे हाथ’’ अभियान के तहत पॉलिसी वितरण कराया जाना है। अभियान के क्रियान्वयन हेतु जिला, विकासखण्ड एवं प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर सम्माननीय जनप्रतिनिधियों के उपस्थिति में कृषकों को पॉलिसी वितरण का कार्यक्रम संचालित किया जाएगा। उप संचालक कृषि के अनुसार अभियान का मुख्य उद्देश्य कृषकों को फसल बीमा योजनांतर्गत पॉलिसी के माध्यम से बीमित राशि, बीमाकृत फसल, कुल बीमाकृत प्रीमियम राशि जैसे विवरण के साथ पॉलिसी प्राप्त होती है और निकट भविष्य में आवरित जोखिम के उपरान्त दावा निपटाने हेतु इस पॉलिसी का उपयोग कृषक कर सकते है। कृषकों को पॉलिसी वितरण के अवसर पर उप संचालक कृषि श्री संदीप कुमार भोई एवं अन्य अधिकारीगण, बीमा कम्पनी के प्रतिनिधि तथा कृषकगण उपस्थित थे।