रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल के तहत जशपुर जिले में नव गुरुकुल शिक्षण संस्थान द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर छात्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य छात्राओं को न केवल शिक्षा प्रदान करना, बल्कि उन्हें व्यावसायिक कौशल सिखाकर आत्मनिर्भर बनाना है। इस कार्यक्रम का संचालन जशपुर के साथ-साथ रायपुर और दंतेवाड़ा में भी हो रहा है।
यहां छात्राओं को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर, वित्त, व्यवसाय, शिक्षा और ग्राफिक्स डिजाइनिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण दिया जाता है। साथ ही, भाषा ज्ञान और व्यक्तित्व विकास पर विशेष कक्षाएं आयोजित की जाती हैं। छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन, और इंटरनेट सुविधाएं भी प्रदान की जाती हैं, जिससे वे अपने अध्ययन और प्रोजेक्ट्स पर बेहतर काम कर सकें।
वर्तमान में, इस कार्यक्रम के तहत 150 छात्राओं के लिए प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है, जिसमें 60 से अधिक छात्राएं अध्ययनरत हैं। अब तक 16 छात्राओं ने प्रमुख कंपनियों में प्लेसमेंट प्राप्त कर सफलता हासिल की है।
छात्राओं ने इस पहल के प्रति मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना न केवल उनके जीवन में बदलाव ला रही है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक परिवर्तन का मार्ग प्रशस्त कर रही है।

More Stories
समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती
समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह