दो भाइयों पर चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर क्षेत्र में पैदल घुमाया; पीड़ित की हालत गंभीर
भिलाई। में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बीती रात चाकूबाजी करने वाले आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया है। चार बदमाशों को पहले पुलिस ने मुर्गा बनाया और फिर क्षेत्र में जुलूस निकाला।
शास्त्री नगर कैंप-1 में बीती रात दो भाइयों को चाकू मारकर घायल करने वाले आरोपियों को सोमवार को छावनी पुलिस ने जुलूस निकाला। जिस जगह पर बदमाशों ने चाकूबाजी की थी वहां सीन रीक्रिएट करने के साथ ही चारों आरोपियों को पूरे शास्त्री नगर में पैदल घुमाया गया। इस दौरान बदमाश कान पकड़कर अपने किए की माफी मांगते दिखे। इस दौरान शास्त्री नगर के लोग बाहर निकल गए और यह नजारा देखने लगे।
बता दें रविवार आधी रात को छावनी पुलिस को सूचना मिली कि शास्त्री नगर कैंप-1 में कुछ लोगों के बीच काफी विवाद हुआ है। वहां दो भाइयो को चाकू मारने की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। पुरानी रंजिश में प्रतीक वासनिक व उसके भाई अश्विन को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।
मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को शास्त्री अस्पताल सुपेला लेकर पहुंची। यहां से प्रतीक की गंभीर हालत हो देखते हुए उसे बीएम शाह रेफर किया गया। बीएम शाह में आधीरात को उसका ऑपरेशन किया गया हालांकि अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

More Stories
समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती
समान नागरिक संहिता से सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण को मिलेगी मजबूती
बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीतकर सेमीफाइनल में बनाई जगह