अहिवारा, दुर्ग। पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार का जन्मदिन वार्ड नंबर 10 के गार्डन में एक धूमधाम से भरा जनसमूह मिलकर पालिका अध्यक्ष के जन्मदिन का आयोजन किया। इस खास मौके पर वार्ड वासियों ने अपने अध्यक्ष के साथ मिलकर भूमि पूजन किया और केक काटकर उनका जन्मदिन बड़े उत्साह से मनाया। इस धूमधाम वातावरण में, भाजपा मंडल के लक्ष्मण छतरी पार्षद, अनुज साहू, भुवन साहू, भाजपा के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह, संतोष चौहान सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
अध्यक्ष ने उद्बोधन में यह कहा कि उनकी मिशन है कि कोई भी वार्ड ऐसा नहीं बचेगा जहां विकास ना हो। उन्होंने सभी वार्ड में विकास की बात की और वार्ड वासियों से मिलकर इस मिशन को साकार करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने जन्मदिन में सभी को केक खिलाकर आशीर्वाद दिया और वार्ड वासियों ने भगवान गणेश की प्रतिमा उपहार स्वरूप भेंट की।

More Stories
जनजातीय कारीगरों के लिए खुलेंगे नए अवसर, ‘आदि बाजार 2026’ से बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय