स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर पालिका ने प्रमुख स्थलों से गुजरती तिरंगा रैली का आयोजन किया, 9 से 15 अगस्त तक ‘अमृत महोत्सव’ के तहत तिरंगा लहराने का संकल्प
अहिवारा। अहिवारा नगर पालिका में घर-घर तिरंगा रैली का आयोजन धूमधाम से किया गया। यह रैली नगर पालिका मुख्यालय से शुरू होकर मार्केट, अटल चौक, बस स्टैंड, और विभिन्न चौक-चौराहों से होती हुई राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुई। रैली में सभी ने तिरंगे के प्रति अपना संकल्प व्यक्त किया और निर्णय लिया कि हर घर तिरंगा लगाएंगे।
इस आयोजन के तहत 9 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘अमृत महोत्सव’ के रूप में तिरंगा लहराने का कार्यक्रम जारी रहेगा। इस पहल का उद्देश्य देशभक्ति को प्रोत्साहित करना और हर नागरिक को तिरंगे के प्रति सम्मान और गर्व का अनुभव कराना है।
कार्यक्रम में नगर पालिका अधिकारी श्रीमती सीमा बक्शी, पार्षद श्रीमती मीना जोशी, पार्षद मुकेश्वरी साहू, पार्षद हिमाचल शर्मा, शुभम महतो, श्रीमती मेनका नायडू, बसंत यादव, श्रीमती जागृति साहू, पन्नालाल बंजारे, कुसुमाकर साहू, इंदल ठाकुर, केदार साहू, प्रकाश चंद साहू, सूर्य प्रकाश, आकाश गोस्वामी, और नगर पालिका के समस्त स्वच्छता दीदी और कर्मचारी गण शामिल हुए।
इस कार्यक्रम के आयोजन से नगर पालिका और उसके कर्मचारियों ने देशभक्ति की भावना को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया और आम नागरिकों को तिरंगा फहराने के प्रति प्रेरित किया।

More Stories
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गिरवर पटेल को सम्मानित किया
Bhupesh Baghel से Sangeeta Sinha की मुलाकात, महिला नेतृत्व को मिला नया उत्साह
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार अंतर्गत राजनांदगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में हुए शामिल