मार्च के पहले सप्ताह तक शुरू होगा डबरापारा एवं कुम्हारी ओवरब्रिज
दुर्ग। कलेक्टर श्री पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने आज डबरा पारा एवं कुम्हारी ओवर ब्रिज का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर नें सीपीडब्लूडी एवं एनएच के अधिकारियों से कार्य प्रगति की जानकारी ली। शहर में यातायात सुगम बनाने कलेक्टर ने दिन व रात दोनो सिफ्टों में कार्य कर ब्रिज निर्माण जल्द पुरा करने निर्देशित किया। उन्होंने ब्रिज निर्माण के दौरान सुरक्षा एवं गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखने कहा। कलेक्टर ने निर्माण कार्य में लगे अधिकारियों से निर्माण के विषय में जानकारी ली जिस पर एनएच के अधिकारियों ने मार्च के पहले सप्ताह तक डबरापारा एवं कुम्हारी ओवर ब्रिज निर्माण पूरा करने की बात कही। निरीक्षण के दौरान नगर निगम भिलाई के आयुक्त श्री रोहित व्यास, एसडीएम भिलाई 3 श्री जागेश्वर कौशल, संयुक्त कलेक्टर श्री दीपक निकुंज, डीएसपी श्री सतीश ठाकुर एवं एनएच तथा पीडब्लूडी के अधिकारीगण मौजूद रहे।

More Stories
जनजातीय कारीगरों के लिए खुलेंगे नए अवसर, ‘आदि बाजार 2026’ से बढ़ेगी आर्थिक समृद्धि
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के 5वें मैच में न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को हराया; चक्रधर चैंपियंस सेमीफाइनल में जगह बनाने के और करीब पहुंचा
अंतर्राष्ट्रीय कलाकार दिवस पर बानबरद में आयोजित पंडवानी महासम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय