शिविर में 11 यूनिट रक्तदान, प्रिंसिपल शबनम डेविड और नर्सिंग छात्रों का सहयोग
दुर्ग। जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में रक्तदान करने हेतु 31 जुलाई 2024 को मैत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग अंजोरा द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर जिला चिकित्सालय दुर्ग के ब्लड बैंक में किया गया। इस रक्तदान शिविर में मैत्री कॉलेज ऑफ नर्सिंग अंजोरा के प्रिंसिपल शबनम डेविड, अध्यापक मिनाक्षी साहू, दीपक साहू, लोविना हेम्ब्रम तथा नर्सिंग के छात्र-छात्राओं के सहयोग से 11 यूनिट बहुमूल्य रक्तदान किया गया। शिविर में मुख्य रूप ब्लड बैंक नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, नर्सिंग ऑफिसर तरूणा रावत, काउंसलर टी. एस. एंथोनी, लैब टेक्नोलॉजीस्ट रोशन सिंह, लैब इंचार्ज रूपेश सरपे, लैब टेक्नीशियन तीरथ यादव, सूरज, हिमांशु चंद्राकर, माला देशमुख, प्रशिक्षणार्थी डेमन, वीणा, सुनील, गोवर्धन, भारती की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

More Stories
घर छोड़ने का झांसा बना ठगी का जाल, मोबाइल से पार किए 45 हजार रुपये
130 से अधिक देशों की भागीदारी वाले वैश्विक ऊर्जा सम्मेलन में छत्तीसगढ़ ने प्रस्तुत की निवेश की व्यापक संभावनाएं
राज्योत्सव बना सीखने का मंच, विद्यार्थियों ने करीब से जानी छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा