सहायक वर्ग-3 के श्री बंशीलाल साहू और श्री रामनारायण सोनी को संभाग आयुक्त ने दी विदाई
दुर्ग। दुर्ग संभाग आयुक्त कार्यालय में पदस्थ दो कर्मचारी आज 31 जुलाई 2024 को अपनी अधिवार्षिकीय आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए। इसमें सहायक वर्ग-3 श्री बंशीलाल साहू और सहायक वर्ग-3 श्री रामनारायण सोनी शामिल है। संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और पेंशन अदायगी आदेश प्रदान किया। उन्होंने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं दी।

More Stories
प्रेमचंद का साहित्य अमूल्य धरोहर – लोक बाबू
सरस मेले से ग्रामीण हुनर को मिला बाजार, उद्यमिता की नई राह पर बढ़ रहे गांव
तेन्दूपत्ता संग्रहण की नई पहल से अबुझमाड़ के 22 गांव लाभान्वित