सफल कार्यकाल और सिक्किम के विकास के लिए शुभकामनाएं दीं
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली में सिक्किम के नवनियुक्त राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर से उनके निवास पर मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री माथुर को राज्यपाल पद पर नियुक्ति की बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
मुख्यमंत्री श्री साय ने बातचीत के दौरान श्री माथुर के अनुभव और नेतृत्व की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी नियुक्ति से सिक्किम के विकास को नई दिशा मिलेगी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

More Stories
शिक्षक भर्ती परीक्षा के पहले दिन 83.25 प्रतिशत अभ्यर्थियों की उपस्थिति, 34,514 परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र जारी
प्रभु श्रीराम का जीवन संघर्ष, त्याग, सेवा और मर्यादा की प्रेरणा देता है : ओ.पी. चौधरी
दुर्ग में जमीन की धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, 24.28 लाख की ठगी